सात फेरे अग्नि के,
और साथ हो गये,
प्रेम -सुत्र मे बँधे,
एक-दूजे मे खो गये!
जय-माला डाल दी,
रिश्ता -पवित्र हो गया,
माँग मे सिंदूर सजा,
खुदा गवाह हो गया!
सुख-दुख के होंगे साथी,
ऐसी खाई थी कसम,
मिलकर करेंगे सामना,
समीप आएगा जो गम!
रिश्ते की नज़ूक डोर,
ना जाने कब हिल गयी,
विश्वश के बंधन को,
तार-तार कर गयी!
ताल-मेल हो ना सका,
बात और बिगड़ गयी,
डोर खिचती रही,
गृहस्थी उधड़ गयी!
समय के दल-दल मे,
कुटुंभ का रथ धसगया,
क्रोध के जाल मे,
अमर प्रेम फँस गया!
रिश्तो की दीवार मे,
गहरी दरार पड़ गयी,
दो-जीश्म एक जान,
जुदा-जुदा हो गयी!
ना जाने आज क्यो,
हर रिश्ता छोटापड़ गया,
बस ज़रा सी बात हुई,
और तलाक़ हो गया!
डॉक्टर राजीव श्रीवास्तवा

No comments:
Post a Comment