अठखेलिया करती,खिलखिलती ,
कभी हँसाती ,कभी रूलाती ,
बहुत याद आती है ,
मुझे मेरे बचपन की शाम !
शाम का इंतज़ार सुबह से ही रहता था,
क्यूकी दिन का सबसे हसी पल होता था ,
बार -बार घड़ी देखते ,
और जैसे ही शाम होने का अंदेशा होता ,
बाहर आते और दोस्तो को पुकारते !
एक ही पुकार मे सभी जमा हो जाते ,
मानो इसी का इंतज़ार हो ,
और फिर शुरू हो जती एक और शाम ,
अपने और दोस्तो के नाम !
हमारे खेल बड़े अजीब थे ,
याद आता है आम का वो पेड़ ,
जिस पर "डोला-पाती" खेलते थे ,
एक-डाल से दूसरी डाल पे जाते ,
और पकड़ने वाले को खूब छकाते !
और वो "गुल्ली-डंडा"का खेल ,
किसी क्रिकेट से कम नही था ,
वो डंडे का गुल्ली पर लगना ,
और "टक" की आवाज़ ,
आज भी कानो मैं गूँजती है !
लूका-छुपी किसे याद नही .
दूर-दूर भागते,और छिप जाते .
फिर दबे पाओ आते और .
ढूँडने वाले के पीठ पर .
ज़ोर से मारते,ओए वो झल्ला जाता !
"पीठठु' क्या खेल था ? ,
वो पत्थरो का कीला बनाना ,
जो गेंद से ढह जाता ,
फिर शुरू होती जंग ,
किला दुबारा बनाने की !
"कंचे"रंग बिरंगे गोल-गोल ,
छोटे बड़े कई आकर के उंगली मे दबा कर ,
ज़ोर से मरते ,वो जा के सटीक लगता ,
और कांचे हो गये अपने !
आज जब घर से बाहर देखता हू ,
बच्चे ना जाने कोंन सा खेल खेलते है ,
ज़्यादातर बच्चे तो शाम को घर मैं ही रहते है ,
क्यो की उनका दोस्त उनके साथ ही रहता है ,
अरे वो वीडियो-गेम्स,कंप्यूटर ,
यही तो इनके दोस्त है !
इन नये अविष्कारो ने बच्चो से ,
इनका बचपन छीन लिया है ,
आज वैसी शाम नही आती ,
आज वैसे खेल नही खेले जाते ,
जब तक कपड़े गंदे ना हो ,
जब तक पसीना झरने ती तरह ना बहे ,
तो वो खेल कैसा----वो शाम कैसी ,
आज बहुत याद आते है ,
मुझे मेरे बाचपन के शाम !
डॉक्टर राजीव श्रीवास्तवा
© copy right reserved with author
No comments:
Post a Comment