Pages

Wednesday, September 15, 2010

जनमी बेटी

महंगू भाई घर के बाहर बेठे रख सर पे हाथ 
मैने पूछा क्यो दुखी हो क्या हो गयी बात 

कई बार पूंछने पर भी उसने मूह ना खोला 
बड़ी खूसामद की फिर वो मूह से बोला 

बोला मेरा नास हो गया और किस्मत फूटी 
क्या कारू इस बार भी घर मैं जन्मी बेटी 

फिर बोला आब लोग नही कारेंगे मान 
बेटी का क्या करू बेटे से ही सममान 

अभी से उसको दहेज की बात थी सताती 
गर हो जाता बेटा तो भरपाई हो जाती 

मैने सोचा आख़िर क्यो इसका ये हाल 
सामाज के नियमो ने इसे किया बेहाल 

रख कंधे पे हाथ मैने उसे समझाया 
बेटी से ही घर संसार ये उसे बतलाया 

आज देख बेटियो ने कर दिया कामाल 
हर जगाह आउवल आए कायम की मिसाल 

मैने बोला महंगू भाई आज लो ये ठान 
खूब पढ़ाओ बेटियो को बात मेरी मान 

बेटे तो सायद एक दिन देंगे तुझे छोड 
बेटियो के साथ होता है दिल का गठजोड़ 

जिंदगी के किसी मोड पर जब सब छोडेगे साथ 
तब तेरी यही बेटिया ही तेरा देंगी साथ 


बाते मेरी सुन कर महंगू की आँखे भर आए 
बोला क्यो इतनी सीधी सी बात उसके समझ ना आई 


डॉक्टर राजीव स्रिवास्तवा 



© copyright reserved by author

No comments:

Post a Comment