Pages

Thursday, September 23, 2010

और तलाक़ हो गया!


सात फेरे अग्नि के, 
और साथ हो गये, 
प्रेम -सुत्र मे बँधे, 
एक-दूजे मे खो गये! 

जय-माला डाल दी, 
रिश्ता -पवित्र हो गया, 
माँग मे सिंदूर सजा, 
खुदा गवाह हो गया! 

सुख-दुख के होंगे साथी, 
ऐसी खाई थी कसम, 
मिलकर करेंगे सामना, 
समीप आएगा जो गम! 

रिश्ते की नज़ूक डोर, 
ना जाने कब हिल गयी, 
विश्वश के बंधन को,  
तार-तार कर गयी! 

ताल-मेल हो ना सका, 
बात और बिगड़ गयी, 
डोर खिचती रही, 
गृहस्थी उधड़ गयी! 

समय के दल-दल मे, 
कुटुंभ का रथ धसगया,  
क्रोध के जाल मे, 
अमर प्रेम फँस गया! 

रिश्तो की दीवार मे, 
गहरी दरार पड़ गयी, 
दो-जीश्म एक जान, 
जुदा-जुदा हो गयी! 

ना जाने आज क्यो, 
हर रिश्ता छोटापड़ गया, 
बस ज़रा सी बात हुई, 
और तलाक़ हो गया! 

डॉक्टर राजीव श्रीवास्तवा 

मेरे बाचपन के शाम

अठखेलिया करती,खिलखिलती ,
कभी हँसाती   ,कभी रूलाती ,
बहुत याद आती है ,
मुझे मेरे बचपन की शाम !

शाम का इंतज़ार सुबह से ही रहता था, 
क्यूकी दिन का सबसे हसी पल होता था ,
बार -बार घड़ी देखते ,
और जैसे ही शाम होने का अंदेशा होता ,
बाहर आते और दोस्तो को पुकारते !

एक ही पुकार मे सभी जमा हो जाते ,
मानो इसी  का इंतज़ार हो ,
और फिर शुरू हो जती एक और शाम ,
अपने और दोस्तो के नाम ! 

हमारे खेल बड़े अजीब थे ,
याद आता है आम का वो पेड़ ,
जिस पर "डोला-पाती" खेलते थे ,
एक-डाल से दूसरी डाल पे जाते ,
और पकड़ने वाले को खूब छकाते !

और वो "गुल्ली-डंडा"का खेल ,
किसी क्रिकेट से कम नही था ,
वो डंडे का गुल्ली पर लगना ,
और "टक" की आवाज़ ,
आज भी कानो मैं गूँजती है !

लूका-छुपी किसे याद नही .
दूर-दूर भागते,और छिप जाते .
फिर दबे पाओ आते और .
ढूँडने वाले के पीठ पर .
ज़ोर से मारते,ओए वो झल्ला जाता !

"पीठठु' क्या खेल था ? ,
वो पत्थरो का कीला बनाना ,
जो गेंद से ढह जाता ,
फिर शुरू होती जंग ,
किला दुबारा बनाने की !

"कंचे"रंग बिरंगे गोल-गोल ,
छोटे बड़े कई आकर के उंगली मे  दबा कर ,
ज़ोर से मरते ,वो जा के सटीक लगता ,
और कांचे हो गये अपने !

आज जब घर से बाहर देखता हू ,
बच्चे ना जाने कोंन सा खेल खेलते है ,
ज़्यादातर बच्चे तो शाम को घर मैं ही रहते है ,
क्यो की उनका दोस्त उनके साथ ही रहता है ,
अरे वो वीडियो-गेम्स,कंप्यूटर ,
यही तो इनके दोस्त है !

इन नये अविष्कारो  ने बच्चो से ,
इनका बचपन छीन लिया है ,
आज वैसी शाम नही आती ,
आज वैसे खेल नही खेले जाते ,
जब तक कपड़े गंदे  ना हो ,
जब तक पसीना झरने ती तरह ना बहे ,
तो वो खेल कैसा----वो शाम कैसी ,
आज बहुत याद आते है ,
मुझे मेरे बाचपन के शाम !


डॉक्टर राजीव श्रीवास्तवा 

© copy right reserved with author