बर्तनो के ढ़ेर के बीच,
बैठा एक अबोध बालक,
हाथो मैं साबुन की टिकिया,
अपने नन्हे नन्हे हाथो को
बर्तनो पे ज़ोर से फेरता
और खूब तेज़ी से घूमता
जैसे उन बर्तनो मैं तलाश रहा हो
अपने बचपन को
जिसे इन्होने ही काफ़ी पहले
लील लिया है!
अपने पैरो को बह रहे पानी
पे ज़ोर से मरता और
फिर एक मंद सी मुस्कान
देता,यही तो इसके बcच्पन
के खेल है,यही इसके दोस्त है
फिर पीछे से एक कर्कश
आवाज़ आती है---मर गया क्या?
और कई अपसब्दो की बोछाऱ
इन्ही अपसब्दो मैं इसका असली
नाम कही खो गया है!
कपड़े के नाम पर शरीर
से लिपटे कुछ चीथड़े
पैबंध इतने की कपड़े की
असलीयत इनमे छिप गयी
चप्पल क्या होती है
पैरो को पता नही!
एक टॅबेल से दूसरे टॅबेल
साहब को चाय दो,
दो नंबर को ब्रेड,
यहाँ ठीक से सॉफ कर
और अगर कोई भी ग़लती, तो
इससे पहले की ग़लती का अहसास हो
पड़ गये कई लात और घूसे!
थक हार के जब भूखलगती है
तो दो रोटी और दाल
और साथ मैं गलियाँ---
जल्दी खा,खूब चर्बी चड गयी है
काम तेरा बाब करेगा!
बाप तो कब का छोड़ गया
माँ पेट नही भर सकती थी
सो छोड़ दिया ,ये कह कर के
उपर वाले ने पेट दिया है तो
खाना भी देगा,इसी पेट की भूख
मिटाने मैं बचपन हजम हो गया
पढ़ाई स्वाहा हो गयी,--------!
ये है दशा एक बाल मजदूर की
ऐसे ही कितने मजदूर, देश
के हर चोरहे पे,हर कारखाने मैं
हर होटेल मैं अपने देश की वास्तविक
तरक्की को बयाँ करते है----------!
डॉक्टर राजीव श्रीवास्तवा
(published in magazine srijangatha as"KAAM TERA BAAP KAREGA"
(published in magazine srijangatha as"KAAM TERA BAAP KAREGA"

No comments:
Post a Comment