Pages

Wednesday, September 15, 2010

उदघाटन से पहले टूटा पुल

लाखो का निकला टेंडर और जेबे हो गयी फुल 
उद्घाटन से पहले देखो टूट गया था पुल 

जनता के महनत की कमाई इस पुल मैं हुई बर्बाद 
पर किसी के घर बन गये कोई हुआ आबाद 

पुल से नदी पार करने का सपना मन मैं थे सजोए 
सोच रहे थे उनके ख़ुसीयो को किन के लग गई हाए 

नही पता इन्हे की क्या टूटे पुल की कहानी 
घटिया सा सामान लगाया खूब करी मनमानी 

पुल से ज़यादा इनको चिंता केमिष्षन की सताई 
सोच रहे थे ज़यादा से ज़यादा इससे करो कमाई 

बना के तैयार कर दी इन्होने जिंदा लास 
पैसे देकर आकओ से पुल कराया पास 

सजी खूब महफ़िल थी उस दिन हाउस हुआ था फुल 
नेता जी फीता काटे उससे पहले टूटा पुल 

सभी के सपने ऐसे टूटे जैसे टूटे कॉच 
नेता जी कह के चल दिए की कराव जाँच 

जनता को दे जाँच का लोलीपाप मामला किया था गुल 
देशद्रोही फिर मिल बैथे बनाने को नया पुल 

सोच रहा राजीव की उपर वाले ने किया आहसान  
जो पुल टूटता बाद मैं तो जाती कितनी जान 

 डॉक्टर 
राजीव श्रीवास्तवा 
मेडिकल कॉलेज हल्द्वनि 

(PUBLISHED IM MAGAZINE KAAVANJALI AS "TUTA PUL"

© copyright reserved by author

No comments:

Post a Comment